महके माटी
माटी मेरे देश की, करे मान संसार।
राष्ट्र प्रेम धारा बहें, पावन हो संस्कार।
पावन हो संस्कार, कामना हो कल्याणी।
शीतल सुखकर ठाँव, मंगला शुभदा वाणी।। 
आन, बान हैं शान, निभानी है परिपाटी।
ऊँचा लहरे ध्वज, देश की महके माटी।।

इस पर लोग क्या कह रहे हैं