ऐसा नहीं है कि हमारी दोस्ती कम हुई है
बस जिंदगी की भाग दौड़ में थोड़ा थम गई है
पर दोस्तों को शिक़ायत है, कि हम भूल गए हैं उनको
और दोस्तों की इस शिक़ायत से हमें कोई शिक़ायत नहीं है
पर सफर जिंदगी का थोड़ा तो कठिन होगा ही
अब ये बात भी कोई नई तो नहीं है
तो याद रखें और दोस्ती के रिश्ते यूंहीं निभाते रहिए
और वक़्त बेवक़्त एक दूसरे को अपनी याद दिलाते रहिए।