शाकाहार सर्वोत्तम आहार
जीवन है परम प्रभु उपहार,
जीव दया, करुणा अलंकार।।
शाकाहार सर्वोत्तम आहार,
धर्मानुचरण जीवन आधार।।
सकस सात्विक चौरस आहार,
स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु अपार।
शुद्ध यथोचित समय ले आहार,
भोजन से पहले परमात्मा आभार।।
चंचल जैन
मुंबई, महाराष्ट्र