प्रेम का एक अहसास होता है आलिंगन...
किसी के साथ का विश्वास होता है आलिंगन...
केवल तन का नहीं मन का भी भाव होता है आलिंगन...
टूटी बिखरी आशाओं में उम्मीद की एक किरण होता है आलिंगन...
प्रेम में पूर्ण समर्पण का प्रतीक होता है आलिंगन... अश्रु भरे नैनों को संभालने में सब से सटीक होता है आलिंगन..
आलिंगन प्रियतम का आलिंगन महबूब का...
यादों के सहारे बीतते समय में प्यार की एक तारीख होता है आलिंगन...