चीनी हिन्दी भाई भाई चीनी-हिंदी भाई-भाई ..
तोहरे अंगना खटिया लगाई ...
हिम्मत है तो करो लडाई ...
चीनी-हिंदी भाई-भाई ....

छिपकली संग गटकाय गए हम…. 
इंच-इंच तोहरी धरती मैय्या ....
बाजार पटे हैं हमरे माल से ....
भय्या! तुम करो ता-ता-थैय्या ...

चाचा को समझाई दिए थे,
अबहु न अक्ल आई तुमको?
ड्रेगन है हम ...छुपे भेडीये!..
अजगर से निगल लेंगे तुमको !!

तोहरा दुश्मन, हमरा जँवाई,
कर्ज में डूबी आतंक की खाई!
मिचमिची आँखों की खुली कलाई,
भाई-भाई लड़े तो खुश भोजाई!

"सौ सवालों से ख़ामोशी अच्छी" ...
कठपुतलियाँ ढोयें भाला-बरछी,
'अतिथि देवो भव' का देखो खेला,
देश हमरा लगे बंजारों का मेला ...

इस पर लोग क्या कह रहे हैं