जन्म-दिवस

दिवस हो जन्म का तो बात कुछ खास हो

खुश रखो मन को बैठी क्यों उदास हो

देख लेना खुशी तुम्हारी

छू लेगी अंतर्मन को 

आगे बढने के पथ पर

देगी संबल तुमको

कर सकती हो सब कुछ तुम तो

अगर स्वयं पर विश्वास हो

दिवस हो जन्म का .........

खुश रखो मन को.............

जीवन की इस राह में

लगातार चलना होगा 

चाहे जो भी मुश्किल आये 

अकेले ही निकलना होगा

निर्भरता किसी पर न करना

जब तक तन में सांस हो

दिवस हो जन्म का .........

खुश रखो मन को.............


द्वारा Kapil Tiwari
Shared05 Sep 2025
Start 05 Sep 2025
End 05 Sep 2030
इस पर लोग क्या कह रहे हैं