नमन माँ शारदे🙏🙏चौपाई छन्द
कल-कल बहते झरने चंचल।
हिमआच्छादित पर्वत अंचल।
बादल चूमे निश दिन अम्बर।
सृष्टि अचंभित होती क्षण भर।।
प्राची देखे कुंकुम मल-मल।
सुबह-हृदय में फैली हलचल।
भौरें करते गुंजन पल-पल।
खिलती कलियाँ निरखे खल-दल।
आग उगलता सूरज गोला।
किरणों ने नभ में मद घोला।
हौले रवि जा पश्चिम बोला।
रात-गोद में सोया भोला।।
चाँद निहारे तारे सारे।
सीने में जलते अंगारे।
बहके प्रेमी फिरते मारे।
लहरें करें शोर दुगुना रे।।
स्वरचित तथा मौलिक,
कुसुम अशोक सुराणा, मुम्बई।