कदम कदम हम साथ चलेंगें
मिल-जुल कर हम आगे बढ़ेगें
चाहे जो मुश्किल आ जाये
अपनी कहानी हम आप लिखेगें..
सुख-दुख जीवन के दो पहलू
हर बाधा को पार करेंगें
कठिन समय कितना भी आये
इसको अब हम मिलकर सहेंगे..
विश्वास प्रेम की डोर को
संबंधों से जोड़ेगे
कैसी भी नाराजी हो
पल भर में हम तोड़ेगें..
छोटी-छोटी खुशियों से
जीवन के हर रंग भरेंगें
आगे बढ़ने के प्रयासों से
हम नया इतिहास रचेंगें!
-कपिल तिवारी