Only In Your Arms Chapter-9
Ab Aage ___
आयु अपनी आंखो से आंसू बहाते हुए ज़ोर ज़ोर से जय के सामने रो रही थी। ओर रोते हुए उस से शिकायत कर रही थी कि वह उसे डूबा कर आज मारना चाहता था क्या?
वही जय जो आयु को रोते हुए देख कर उस की बात सुन कर इरिटेट हो रहा था लेकिन अपनी इरीटेशन को इग्नोर कर के जय आयु से माफ़ी मांग लेता है।
ओर अब अपनी कार से अपना कोट निकाल कर आयु के पहनता देता है।वही ये जय कि थोड़ी सी केयर देख कर आयु के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ओर वो अब जय को माफ कर देती है।
जय आयु को कार में बिठा देता है और कार ड्राइव करने लगा।वही बस आयु सिर्फ जय को देख ने लगी जो उस की नजरो में फील कर के मन ही मन थोड़ा कन्फ्यूज्ड हो जाता है।
ऐसे ही ड्राइव करते हुए जय मल्होत्रा पैलेस के बाहर अपनी कार रोक देता है।
आयु कार से बाहर निकल कर जाने ही लगी थी कि तभी जय आयु का हाथ पकड़ कर रोक लेता है।जिस से आयु का दिल जोरो से धड़कने लगा क्युकी अब जय की एक हरकत हैरान कर रही थी। ओर अब सोचने लगी थी कि आखिर जय क्या करने की कोशिश कर रहा है कही वो भी उसे ____ आगे आयु कुछ सोच पाती तभी उस के कानो में जय की आवाज सुनाई दी।जिस से आयु अब जय की बात सुनने लगी।
"आयु मैं ओर तुम बचपन से एक दूसरे को अच्छे से जानते हे। इनफेक्ट तुम मुझे जायदा जानती हो।
I know मैं तुम्हारे साथ हमेशा से रुड रहा हूं जिस से तुम्हे बुरा लगता है, उस के लिए I am sorry!"
जय ने उसे कहा।
"तुम्हे माफ़ी मांगने की जरूरत नहीं है बल्कि मुझे तो कभी भी तुम्हारी बात का बुरा नहीं लगा। हां तुम रुड हो, मुझे तुम डांटते रहते हो और मुझे ये पता है कि तुम मुझे से इसलिए जेलस फील करते हो क्योंकि मुझे
मम्मा तुम से जायदा प्यार करती है। मुझे सब पता है लेकिन मुझे तो कभी भी तुम बुरे नहीं लगे।" आयु ने मुस्कुरा जवाब दिया।
जय आयु की बात सुन कर हल्का सा मुस्कुरा देता है और तभी आयु से कहता है ।
" आयु मुझे तुम्हारी हेल्प चाहिए। क्या तुम मेरी हेल्प करोगी। प्लीज सिर्फ एक तुम ही हो।"
वही ये सुन कर आयु जल्दी से हामी भरते हुए बोली ।
" तुम्हे पूछने की क्या जरूरत है। बोलो क्या मदद चाहिए, जो मुझ से होंगा मैं तुम्हारे लिए करूंगी। क्योंकि तुम"
आगे आयु कुछ बोल पाती तभी जय उस की बात को काट कर उसे कहता है ।
" तुम्हे बस मॉम के सामने हमारी शादी के लिए मना करना है और बस तुम्हे ये कहना है कि तुम मुझ से शादी नहीं करना चाहती हो।
मुझे पता है तुम्हे यह सब सुन कर हैरानी हो रही है कि मैं हमारी शादी की बात कर रहा हूं। लेकिन ये सच है मोम हमारी शादी करना चाहती है। और मुझे पता है तुम मुझे पसंद नहीं करती हो। इसलिए तुम्हे ना कहने से कोई प्रोब्लम नहीं होगी। क्या तुम मॉम के सामने कहोगी कि तुम मुझे से शादी नहीं करना चाहती हो। ! क्योंकि हम दोनो एक दूसरे से बहुत अलग हैं और कभी भी एक साथ एडजस्ट नहीं कर पाएंगे।प्लीज कहोगी ना! मेरे लिए !"
कहते हुए जय ने उम्मीद भरी नजरों से आयु को देखने लगा जो अंदर से टूट चुकी थी साथ ही उस के प्यार के सपने भी।लेकिन आयु जय के सामने ये जाहिर नहीं होने देती हैं बस मुस्करा हां मैं सर हिला देती है।
जय खुश हो जाता है और प्यार से आयु के सर पे हाथ रख कर बोलता है।
" मुझे पता था तुम मेरी बात मान जाऊंगी। थैंक यू।"
वही ये सुन कर अब आयु कार से उतर जाती है और घर के अंदर जाने लगती है और एक बार भी पीछे मुड़ कर जय की तरफ नहीं देखती है जो इस वक्त फोन पर किसी को मेसेज कर के बता देता है कि उस का प्लान कामयाब हो गया है।
वही अब आयु जल्दी से अपने रूम में आती है और जल्दी से अपने रूम का दरवाजा बंद कर के दरवाजे के सहारे सट कर घुटने पर अपना चेहरा छुपा कर बैठ जाती है और रोने लगती है।
अगली सुबह
आयु जो कॉलेज के लिए रेडी हो कर अपने रूम से बाहर आ गई थी और जैसे ही हॉल पर नीचे आती है जहां पर विक्रम और दिशा के साथ जय बैठा हुआ था। जिसे दिशा जी बुरी तरह से घूर रही थी लेकिन जय को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।ओर अब जैसे ही वो तीनों आयु को देखते हैं। जिस से आयु को थोड़ा अजीब लगता है।
दिशा आयु के पास चल कर आती है और उसे कहती है ।
" ये जय क्या बोल रहा है आयु। क्या ये बात सच है।?"
वही आयु ये सुन कर जय की तरफ देखती है जो बिलकुल नॉर्मल था जिसे देख कर आयु को बुरा लगता है। ओर वो चुप रहती है।
वही दिशा जी अब कुछ कहती तभी जय मुस्करा कर दिशा आयु के पास आता है और आयु को कहता है
" आयु मॉम जो पूछ रही है उस का जवाब दो।क्योंकि उन्हें मेरी बात पर तब तक ट्रस्ट नही होंगा जब तक तुम नहीं कहोगी कि तुम भी मुझे से शादी नहीं करना चाहती हो। "
ये कह कर जय अब आयु को कहने का इशारा करता है जिस से आयु उस का इशारा समझते हुए दिशा को हग कर लेती है।और एक दम से कहती हैं।
" मॉम आप ने मुझे एक सगी मां से भी ज्यादा प्यार किया है।मैं सच में खुद को लकी समझती हूं क्योंकि आप की वजह मुझे अपनी लाइफ में सब कुछ मिला हे। लेकिन!!"
ये कह कर आयु दिशा से दूर हो कर जय को देखने लगी जो पूरे कॉन्फिडेंस में था ।
"लेकिन क्या? आयु बताओ! तुम क्या सच में जय से शादी नही करना चाहती हो मेरी बच्ची।"
दिशा ने आयु से सीरियस होते हुए पूछा।
आयु अपना सर झुका लेती है और कहती है ।
"मुझे जय के साथ ये शादी करनी है और मुझे कोई प्रोब्लम नही है। क्योंकि मैं एक हिंदुस्तानी लड़की हूं। जिसे अपनी मां के फैसले की कदर है और आप मेरे लिए अच्छा ही सोच सकती है तो मै कैसे आप के फैसले के खिलाफ जा सकती हूं। "
ये कह कर आयु मासूम बन गई। जिसे देख कर दिशा को उस पर प्यार आ रहा था लेकर वहीं जय हैरानी से आयु को देख रहा था जिस से उसे चार सौ वाट का बड़ा झटका लगता है कि उस के सर पे पहाड़ टूट गया था और पेरो तले जमीन आयु की बात सुन कर पुरी खिसक गई थी।
क्योंकि आयु ने शादी के लिए हां बोल दिया था जिस की उम्मीद उसे बिल्कुल भी नहीं थी।
To be continue
Please Like And Comment
Author KT Girl