दोहे!
माली सींचे बाग को, मोती निपजे जाण |
देखा भूखा पूत को, हलधर निकले प्राण ||1||
हलधर के घर धान हो, दूध, दही का जोग |
आँगन गैया, श्वान हो, घर में छप्पन भोग ||2||
घर कुबेर के अंगना, दीवाली की धूम |
लक्ष्मी हौले से चलो, तिलक करो सिर चूम ||3||
लक्ष्मी, वीणावादिनी, बैठी गणपति संग |
कलियुग साक्षी हैं बनी, ढोंगी बदले रंग ||4||
गगरी अमिरस से भरो, करो सुधारस पान |
तृष्णा प्यासे की हरो, करो स्वहस्ते दान ||5||
गूगल अंकल के बिना, कैसे पाये ज्ञान |
सोशल मिडिया के बिना, कैसे हटे अज्ञान ||6||
रोम-रोम में राम जी, खडे सदा कर थाम ||7||
रच्चनहारे तू बता, काहे ढूँढू धाम |
चक्का कर्मों का फिरा, भाग्य हुआ बलवान |
तन-मन विपदा में घिरा, ह्रदय करे सुर गान ||8||
जीत सके तो जीत ले, खुद को पहले जीत |
आत्मिक सम्बल के बिना, कैसे पाएं मीत ||9||
गणपति पूजन में सखी, जगा चेतना आज |
तन-मन सुन्दर हो सखी, दिल में रखना राज ||10||
सावन की ऋतु है सखी, नेहर खींचे डोर |
राखी पूनम को सदा, आँगन नाचे मोर ||11||
उपवन यादों के खिले , मिला सदा ही प्यार |
तन-मन भूले हैं गिले, खोले मन के द्वार ||12||
विपदा से क्यों तू डरे, खोले सब के भेद |
अपना वह गम जो हरे, शेष जताते खेद ||13||
रघुवर पूजे बावरी, भूली सुध-बुध काज |
तोडी डोरी प्रीत की, भूली प्रियवर आज ||14||
काया माया में बहे, सपन सलोने जाण |
जाया मानव क्यों करें, जीवन दुर्लभ खाण ||15||
ढूंढ़त पथ पर मैं चली, मंजिल के उस पार |
अंतरिक्ष की टोह ली, नूतन वन्दनवार ||16||
कैलाशी शिव धाम है, गौरी-शंकर स्थान |
दुर्गा आँचल है मिला, मैया कर उत्थान ||17||
पोरस हारा युद्ध में, रक्खी खोई आन।
जगत विजेता से कहे, चाहूँ नृप सम्मान ||18||
धूँ-धूँ लंका थी जली, जलती रावण सेज |
पापी दानव देख लें, तू सतित्व का तेज ||19||
छेनी से सौ घाँव दे, पत्थर-छवि गढ़ देख |
गुरुवर आदर भावना, पावन मस्तक रेख ||20||
नेकी कर लो जगत में, नेकी में हैं जोर |
भव-भव फेरे भगत के, लाएं अनुपम भोर ||21||
मोती चुगता हंस है, ज्ञानी विमल विचार |
खुद भवसागर तैरता, कर प्रण को साकार ||22||
पंकज दलदल में खिले, मिट्टी में जी धान |
बने वाल्मिकी चोर से , हीरे को पहचान ||23||
तन-मन संगम की जमीं, होली खेले श्याम |
बंसी की धुन में रमी, राधा भूली धाम ||24||
सागर गागर में भरूं, बेड़ा कर दूँ पार |
शंकर मंतर से करूं l, दानव का संहार ||25||
स्वरचित तथा मौलिक,
द्वारा कुसुम अशोक सुराणा, मुम्बई,