आवाज

दुनिया में गूंजी होगी

जब पहली आवाज

वह गूंज किसने सुनी होगी

कैसा रहा होगा मंजर

जिसने भी सुनी होगी पहली आवाज

कैसा महसूस किया होगा अपने अंदर

आज कितने लोग कितनी आवाजें

जब गूंज रही हैं दुनिया में

तो उसे सुनने वाले लोग

कितने कम बचे हैं

 


द्वारा Satyam Maurya
Shared30 May 2026
Start 30 May 2026
End 30 May 2027
इस पर लोग क्या कह रहे हैं