वादा हमारा
प्यार के रंग
प्रतियोगिता के लिए (5)

वादा हमारा

कभी खुशी, कभी गम का साया,
रहेंगे साथ सनम, बनकर छाया।
निभाया शिद्दत से है वादा हमारा,
दिल में आप हरपल रहते हो पिया।।

ढलती गयी उम्र, हुई  संध्या बेला,
चाहत न हुई कम, मन है अलबेला।
प्रेम पराग से महकाते रहेंगे जीवन,
हमराह मेरे, जैसे प्रेमी मतवाला।।

चंचल जैन

इस पर लोग क्या कह रहे हैं