महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
महावीर प्रभु भगवान जन्मकल्याणक दिवस की अशेष शुभकामनााएं। 

जिओ और जीने दो, प्रभु देते संदेश।
शान्ति अहिंसा पथ चुनो, जीव दया उपदेश।।
मानवता धर्म महान है, कर्म करुणामयी विशेष।
खाली हाथ हैं जाना सबको, सब कुछ होगा निःशेष।।

लोभ लालच के मोहजाल से, मुक्ति मार्ग तू खोज।
दंभ द्वेष से मुक्त रहो, भूखे को दो भोज।।
ईश्वर का धन्यवाद करो, मिला सुख भरपूर।
सार्थक हो मानव जीवन, पाप कर्म से रहो दूर।।
चंचल जैन
इस पर लोग क्या कह रहे हैं