संघर्ष करो! संघर्ष करो!
जीवन को न व्यर्थ करो।
इस डिजिटल युग के दौर में,
ज्ञान चक्षु भी खुले रखो;
मॉडर्न बनने की होड़ में,
अंधभक्त न बने रहो;
कुछ चिंतन आप करो,
न तकनीक पर निर्भर हो;
समय बड़ा बलवान है,
कुछ इसका भी ध्यान रखो;
जिससे समय का भान न हो,
उस मनोरंजन का त्याग करो;
संघर्ष करो! संघर्ष करो!
जीवन को न व्यर्थ करो।
भ्रामक तथ्यों को भी,
बिन सोचे न प्रसार करो;
ये भी हिस्सा है रणनीति का,
सोच विचार भी किया करो;
सोशल युग के इस वैभव का,
आनंद से उपभोग करो;
न कुछ गलत होने दो,
न करने का प्रयत्न करो;
ज्ञान के इस अथाह भंडार का,
जीवन में सदुपयोग करो;
संघर्ष करो! संघर्ष करो!
जीवन को न व्यर्थ करो।