रहना हरियाली...

रहना हरियाली जीवन में 

 हर जन‌ मन खुशियां पाना

  मिलना ज्ञान सभी को वैसा 

  इस  जग में मंगल छाना।।


समाप्त हो वो वितंडावाद

  भीषण युद्ध  पर पाबंदी

धर्म अहिंसा व्यापक बनना 

   खत्म हो आतंकवादी।।



मानव धर्म व मानवीयता

    धर्म एक वो छा जाए

रहें अनुशासित जगत सारा

 सम्यक दर्शन पा जाए।।


पुनित हरियाली  अमावस्या 

   मनो भाव ये हरियाले 

बनी रहे वो सदा  सरलता

‌   हटे अज्ञान  के जाले।।


स्वरचित:अशोक दोशी 






इस पर लोग क्या कह रहे हैं
  • बहुत सुंदर
  • बहुत ही दिल को छू लेने वाली
  • बहुत खूब.. दीप से दीप जलेंगे तो जीवन रोशन हो जायेगा! प्रेरणादायक सुन्दर प्रस्तुति!
  • सभी के लिए उपहार है ये पोस्ट
  • सुन्दर छवि, सुन्दर प्रस्तुति