Only In Your Arms Chapter 6


Only In Your Arms Chapter 6
 
Ab Aage ___
रात के समय ___
जय  अपने रूम में लैपटॉप पर किसी से ऑनलाइन मीटिंग कर ही रहा था कि अपने रूम मे अपने मॉम डैड को देख कर हैरान हो जाता है जो एक दूसरे से  कुछ इशारे कर रहे थे।
वही अब जय उन्हें देख कर अपनी मीटिंग को वही खत्म कर के लैपटॉप बंद कर देता है।
 दिशा ओर विक्रम से गहरी सांस लेते हुए कहता है!

" मॉम डैड आप दोनो को कुछ कहना हे तो आप  मुझे बिना झिझक से बोल सकते हैं।मैं आप का ही बेटा हूं तो कहिए आप दोनो इस वक्त मेरे रूम में क्यों आए हैं।"
 
वही ये सुन कर दिशा मुस्करा देती है, और फिर विक्रम को देख कर उसे इशारे से कहने के लिए कहती है और खुद जय के रूम में रखे हुए सोफे पर आराम से बैठ जाती है।


वही विक्रम गहरी सांस लेता है और जय को देखता है जो कन्फ्यूज्ड भरी नजरो से उन्हें देख रहा था।
वही अब विक्रम जय से कहता है ।

" तुम्हारी मॉम ओर मेरे मन में एक सवाल था बस वही पूछना चाहते थे।"


"ओर वो क्या है?" उस ने पूछा।
 
"तुम चार साल तक लंदन में रह रहे थे वहां पर तुम ने बहुत कुछ अपने दम पर हासिल कर लिया है !  मुझे तो तुम पर बहुत प्राउड है कि मै तुम्हारा डेड हूं।"विक्रम ने कहा 
 
"डेड आप को जो कहना है, सीधा सीधा कह सकते हैं फालतू बात करना बन्द करिए।" जय ने इरिटेट होते हुए कहा।
 
विक्रम जी दिशा को देखने लगे जो खुद भी उन्हें घूर रही थी।जिस से विक्रम अब बिना झिझक के साथ जय से कहते हैं ।

" क्या लन्दन में तुम्हारी कोई गर्लफैंड है। या फिर कोई लड़की जिसे तुम्हे पसंद करते हो।"
 
वही ये सुन कर जय की आंखो के सामने रात्रि का चेहरा आ गया था जो उस के लिए बहुत खास ओर खूबसूरत था लेकिन तभी उस चेहरे के साथ उसे वो मंजर भी याद आ गया जब उस ने रात्रि को किसी और की बाहों में मदहोश होते हुए देखा था। जिसे याद करते हुए उस के दिल में दर्द और गुस्से में अपने हाथ की मुट्ठी कस लेता है।
 
वही अब जय को ऐसे चुप देख कर विक्रम और दिशा एक दूसरे को देखने लगे लेकिन तभी विक्रम जयको देख कर  फिर से कुछ कहते।


" हां एक लड़की थी जो एक दो साल से मेरी गर्लफ्रेंड थीं लेकिन अभी कुछ टाइम पहले मैने उस के साथ ब्रेकअप कर दिया है तो अब मेरी लाइफ में कोई लड़की नहीं है।" जय ने खुद को शांत करते हुए विक्रम से कहा।
 
उस की बात सुन कर विक्रम थोड़ा हैरान था लेकिन तभी वो उसे कहते हैं।
" क्या तुम उस लड़की को भूल गए हो।"
 
"डेड! मैने आप से कहा न कि अब हमारे बीच में जो कुछ भी था वो सब खत्म हो गया है । तो अब मुझे किसी चीज से फर्क नही पड़ता है। ओर वैसे मैं जय मल्होत्रा हूं। कोई भी मुझे किसी के जाने से कोई फर्क नही पड़ता है। "
जय ने विक्रम से कहा।
 
"चलो अच्छी बात है! मतलब तुम अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ सकते हो। इसलिए तुम्हारी मॉम ओर मैने डिसाइड कर लिया है कि अब जल्द ही तुम्हारी शादी हो जानी चाहिए। " विक्रम ने मुस्करा कर कहा।
 
वही ये सुन कर अब जय हैरानी से कहता है ।
" what शादी!" 


"हां ओर वो भी आयु के साथ!" विक्रम ने उसे कहा।
 
जय को अपनी लाइफ का सब से बड़ा झटका लगा। लेकिन अगले ही पल वो गुस्से में सोफे पर बैठी हुई दिशा के पास आ जाता है और गुस्से में कहता है ।


" मॉम मुझे कोई शादी वादी नहीं करनी है और उस लड़की से बिलकुल भी नहीं।"


"लेकिन क्यू? मैं जान सकती हूं कि तुम आयु से शादी क्यों नहीं कर सकते हो। आखिर क्या कमी है हमारी आयु में,  ओर सब से अच्छी बात है कि तुम दोनो बचपन से एक दूसरे को जानते हो।" दिशा ने नाराज होते हुए जय के सामने खड़े होते हुए कहा।
 


"मॉम! मुझे आयु बिल्कुल पसंद नहीं है, और न ही कभी हो सकती है। बचपन में भी आप  मुझे उस का बॉडीगार्ड बनाती थी और अब उस का हसबैंड बन ने के लिए बोल रही है।" जय ने कहा।
 


" जय मैं तुम्हारी मॉम हूं और मैने जो फैसला तुम्हारे लिए ले लिया है और अब वह बिल्कुल भी नहीं बदल सकता है। इसलिए एक हफ्ते के बाद आयु ओर तुम्हारी सगाई हो जाएगी और फिर जल्द ही शादी की रस्में शुरू हो जाएगी। एक हफ्ते के लिए खुद को रेड्डी कर लो। क्योंकि अगर तुम ने शादी करने से इनकार किया तो मै ये घर छोड़ कर तुम लोगों से दूर चली जाऊंगी। "
दिशा ने उसे नम आंखों से वॉर्न करते हुए कहा। ओर रोते हुए वहां से चली जाती है जिस से जय अपनी मॉम की धमकी सुन कर हैरान हो जाता है लेकिन तभी अपने डेड विक्रम से कहता है।


" डेड मै शादी करने से मना नहीं कर रहा हूं बस मुझे आयु से शादी नही करनी है। because I Don't like her ! इसलिए आप मॉम को बोल दीजिए मुझे फोर्स मत करिए। मै उन की ये जिद पूरी नहीं करूंगा। आयु से शादी कर के।"
 
वही ये सुन कर विक्रम जय से कहते हैं ।

" जय तुम अपनी मॉम को जानते हो ना कि उस की जिद कैसी है ? मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। बस ध्यान रखना कि मेरी वाइफ हर्ट नही होनी चाहिए क्योंकि मैं जितना प्यार तुम्हे करता हूं उस से कई जायदा अपनी वाइफ से। तो तुम सोचो अब तुम क्या करना चाहते हो।"
ये कह कर विक्रम जी भी वहां से चले जाते हैं।
 
 जय गुस्से में अपना लैपटॉप उठा कर जोर से जमीन पर पटक कर बुरी तरह से तोड़ देता है और बेड पे बैठ कर अपने दोनो हाथों से अपने बालो को नोचने लग जाता है।
 

To be continue ------ 📖
 
Please Like And Comment 
 Author KT Girl 🦋 
Thank you 
 
 
 
 
 
 


द्वारा KT Girl
Shared05 Jan 2025
Start 05 Jan 2025
End 05 Jan 2030
इस पर लोग क्या कह रहे हैं