नमन माँ शारदे
लाडली बेटियां
सुरमई सरगम,
झरें मोती छमछम,
मधुर गीत गूंजन,
जैसे मीठी लोरियां।।
लहराती पवन सी,
कलकल नदिया सी,
कलरव पंछियों सी,
चहके तितलियां।।
घर-आंगन की शोभा,
अंतस की प्रिय आभा,
मनमंदिर निनाद,
लाडली हैं बेटियां।।
सृष्टी रमणी शृंगार,
प्रकृति का मोती हार,
स्वयंसिध्दा, शक्तिरूप,
सौभाग्य की पेटियां।।
स्वरचित मौलिक रचना
चंचल जैन