अटल इरादों का धनी, अटल बिहारी नाम |
करता भारत हित सदा, सकल साहसिक काम||
जीवन दीपक जला, जग में किया उजास |
चन्दन टीका भाल पे, जननी जागी आस||
जन्मभूमि का जौहरी, हीरे सा यह लाल||
'बुद्ध हँसा' खुलकर यहाँ, चमका भारत भाल|
स्वरचित तथा मौलिक,
कुसुम अशोक सुराणा
कुसुम अशोक सुराणा, मुंबई, महाराष्ट्र।