प्यारे बाप्पा

प्यारे बाप्पा, आज आपका जन्मदिन है।
आई बाप्पा, आपके बिना सुना हमारा मायका है। आपके आशीर्वाद मिले, यही हमारा परम सौभाग्य है।

बाप्पा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

चले गए हो आप दूर,
जन्मदिन मनाएं कैसे?
हंसते, मुस्कुराते थे साथ,
झूमते थे डाल हाथों में हाथ।।

याद आती है आपकी,
आपको भुलाएं कैसे?

आप ही थे गुरु वंदनीय,
आप ही बतलाते राह,
चुन लेते चुभते शूल सारे,
चहुँ ओर बिछाते फूल प्यारे।।

याद आती है आपकी,
आपको भुलाएं कैसे?

कठिन हो चाहे विपदा,
चाहे मन हो गमजदा,
सिर पर था हाथ आपका,
आशीष से हम निहाल थे।।

याद आती है आपकी,
आपको भुलाएं कैसे?

आपने दिये धर्म संस्कार,
आपसे सीखे जीने के गुर,
जिंदगी के सही मायने,
आपने ही सिखलाएं।।

याद आती है आपकी,
आपको भुलाएं कैसे?

मार्गदर्शन आपका मिले,
आशीर्वाद सदैव मिले,
शुभकामनाएं आपकी,
जीवन हमारा सफल बने।।

याद आती है आपकी,
आपको भुलाएं कैसे?

चंचल जैन
मुंबई,  महाराष्ट्र 

इस पर लोग क्या कह रहे हैं