उसकी हंसी
तुम्हारी हंसी जैसे चाँदनी रात,
दिल में भरती है खुशियों की सौगात।
तेरी आँखों में जो देखी, वो ही मेरी कायनात,
तेरी हर अदा से सजती है मेरी ज़िंदगी की बारात।

गर तू गुलाब है, तो मैं तेरी खुशबू बन जाऊं,
तेरी राह का हर कांटा मैं हटाऊं।
तू साथ रहे तो हर पल सवेरा लगे,
तेरी बाहों में हर ग़म को मैं भुलाऊं।

तू मेरी दुआ है, तू ही मेरी पहचान है,
तेरे बिना ये दिल वीरान है।
साथ निभाने का वादा है तुझसे,
तू ही मेरा जहां, और तू ही आसमान है......
तू ही मेरा जहां, और तू ही आसमान है। ❤️

द्वारा Yogesh Awasthi
Shared25 Dec 2024
Start 25 Dec 2024
End 25 Dec 2029
इस पर लोग क्या कह रहे हैं
  • बहुत सुन्दर पंक्तियाँ! बधाई!
  • मंच पर फोटो प्रतियोगिता हैं! आपका लेखन लाजवाब है। आप प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रयास करें मान्यवर! आप से जुड़ कर, कविता पढ़ कर बहुत अच्छा लगा!🙏❤️🙏❤️🙏
  • आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
  • धन्यवाद!