फिर नयी पुकार...
कैसी है कश्ती और कैसे है किनारे
न हम है तुम्हारे, न तुम हो हमारे,
चाहत जो की थी वो गुमशुम है कब से
लगता है मोहब्बत की ही न हो तुमसे..

देखे जो सपने, संजोके जो अपने
हकीकत में वो तो थे ही न अपने,
जो समय ने दिया है एकांत का विस्तार
तो महसूस हुआ वह था ही नही प्यार...

फिर भी यादों में रहते हो तुम
अब तक तुमको न भूले है हम,
कैसी है उलझन और कैसा है सफर
न हम हमसफर, न तुम हमसफर...

शायद अधूरा रहे मिलना भी हमसे
लेकिन चाहत कभी भी, न कम होगी तुमसे,
चलता रहेगा अंतर्दष्टि का सार
आती रहेगी फिर नयी पुकार....

कपिल तिवारी

द्वारा Kapil Tiwari
Shared18 Nov 2025
Start 17 Nov 2025
End 17 Nov 2030
इस पर लोग क्या कह रहे हैं