Only In Your Arms
Chapter 3
Ab Aage -----
Collage में
आयु कैंटीन में एक टेबल के पास बैठी हुई मुंह में समोसा चटनी के साथ मजे से ठुस रही थी तभी वीर अपने हाथों में दो कॉफी के मग आयु के पास ले कर आता है और कॉफी के मग को टेबल पर रख कर गहरी सांस लेते हुए आयु को देखता है जिसे इस वक्त समोसे के इलावा किसी और से कोई मतलब नही था।वीर उसे एक कॉफी का मग देते हुए कहता है !
" बस कर मोटी जायदा खाएगी तो खा खा कर ओर मोटी हो जाएगी।"
"तू मुंह बन्द कर अपना! अगर मै मोटी हो भी गई तो मेरा हसबैंड मुझे अपनी गोद में आराम से उठा लेगा, तुझे क्यों मिर्ची लग रही है। " आयु ने मुंह बना कर कहा।
वही ये सुन कर वीर अपनी कॉफी पीने लगा और आयु को देखने लगा जो पूरे चार समोसे को खत्म कर के कॉफी के साथ फोन पर लगी हुई थी।
तभी वीर अपनी वॉच देखते हुए डेविल स्माइल कर के अपनी कॉफी को पूरा खत्म कर के अपनी जगह से उठ कर वहां से चुप चाप चला जाता है।
आयु जिसे ये एहसास ही नहीं हुआ था लेकिन तभी उस के कानो मे जोर से कॉलेज की बेल की रिंग सुनाई दी। जिसे सुन कर आयु की आंखे बड़ी बड़ी हो जाती है और वह अपने आस पास देखती है जहां पर अब उस के इलावा कोई भी नही था और ये देख कर आयु अपने सामने बैठे हुए वीर को देखने लगी जो कब का जा चुका था।
आयु अपने दोनो हाथो को टेबल पर पटक कर गुस्से में कहती हैं ```" वीर के बच्चे!"
ओर ये कह आयु जल्दी से उठ कर खड़ी हो जाती है और अपना बैग अपने हाथ में ले कर वहां से भाग जाती है। क्योंकि हमारी आयु मैडम अपनी क्लास के लिए लेट हो गई थी और अभी भागते हुए वीर को कोस रही थी जो उसे न बता कर पहले से क्लास में जा चुका था।
आयु भागते हुए क्लास की तरफ आती है और जैसे ही क्लास रूम के डोर के पास खड़ी होती है तो देखती है क्लास में उन की मेम सभी को अटेंडेंस ले रही थी जिसे देख कर आयु उन की नजर से बचकर चुपके से क्लास में आ कर वीर के पास बैठ जाती है जो उसे देख कर हंस रहा था जिसे आयु अपने आंखो से घूरते हुए जान ले मारने की धमकी देती है।
वही अब उन दोनो की क्लास जैसे ही खत्म होती है आयु वीर पर गुस्सा करते हुए कहती है!
" आज तेरी वजह से मैं नहीं मेम की नजरों से मरते मरते हुए बची हूं। तू मुझे कैंटीन में नही बता सकता था कि क्लास स्टार्ट होने वाली है। मैं ही जानती थी कितनी मुश्किल से क्लास के अंदर घुसी थी। "
वही आयु की बात सुन रहे वीर कुछ कहता तभी एक लड़की जिस ने टू पीसे शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी जिस मे वह काफी हॉट लग रही थी जिस का नाम सोना था। सोना चलते हुए वीर के पास आ कर वीर के बगल में खड़े हो कर उस के शोल्डर पर हाथ रख कर आयु को लुक देते हुए कहती हैं!
" है आयु तुम वीर से ऐसे कैसे बात कर सकती हो।वीर हमारे कॉलेज का सब से हैंडसम बॉय है और तुम इस पर गुस्सा हो रही हो। "
"हां तो मैं बोल हो सकती हूं और तुम्हे कौन सी गलत फहमी हुई है कि ये वीर जो जोकर की तरह लगता है ये हैंडसम है। खेर छोड़ो वैसे भी मुझे मेरी डांस प्रैक्टिंस पर जाना है, तुम दोनो एंजॉय करो।"
ये कह कर आयु वहां से चली जाती है वीर भी उस के पीछे जाने लगा था जिस का हाथ सोना रोक कर मुस्कुराते हुए वीर के करीब आकर बोली !
" come ओन बेबी, वो छोटी बच्ची नहीं है जिस का तुम्हे बार बार घ्यान रखना होगा। वैसे आज तुम्हारा नाइट का क्या प्लान हे।।"
"हम्ममम ! प्लान तो बहुत ज्यादा अच्छा ओर इंट्रस्टिंग है !"
वीर ने उसे देख कर मुस्कुरा कर कहा जिस से सोना भी उसे स्माइल पास कर देती है लेकिन तभी वीर अपना हाथ उस के हाथ से छुड़ा कर बोला!
" लेकिन मेरी फैमिली के साथ,So तुम अपना देख लो।"
ये कह कर वीर वहां से निकल जाता है जिस से सोना अपने हाथ में वीर के टच को मेहसूस करते हुए मुस्कुरा कर कहती हैं।
" वीर तुम मुझे जानते नही हो कि मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकती हूं। तुम जिस आयु के लिए मुझे इतने साल से इगनोर कर रहे हो न वो आयु को मैं कभी भी खुश नहीं रहने दूंगी।"
कॉलेज खत्म होने के बाद आयु जो इस वक्त काफी एक्साइटेड हो रही थी जय के आने वाली खबर से!
अभी वीर के पीछे उस के साथ बाईक पर बैठी हुई आयु जय के बारे में सोच रही थी कि वह कैसे इतने टाइम बाद वो दोनो एक दूसरे से मिलेंगे।
ये सोचते हुए एक दम से आयु की नजर रास्ते पर एक ब्यूटी पार्लर में गई जिसे देख कर आयु वीर को जोर से बाइक रोकने के लिए कहती हैं जिस से वीर ठीक अपनी बाइक को ब्यूटी पार्लर के पास रोक देता है।जिस से वीर खुद भी घबरा गया था क्युकी आयु ने काफी चिल्लाते उसे एक दम रुकने के लिए कहा।
जिस से वह पीछे मुड़ कर आयु से कुछ पूछ पाता तभी आयु जो उस के पीछे से उतर कर पार्लर के अंदर जाते हुए उसे थोड़ा वेट करने के लिए कहती हैं ।
जिस से वीर कन्फ्यूज्ड हो गया था और आयु का वैट कर ने लगा तभी कुछ देर बाद आयु उस के सामने आ गई जिसे देख कर वो बाइक से उतर कर उस के पास आ कर आयु ऊपर से नीचे तक गोल गोल घूमते हुए हैरानी से ऐसे देखता है जैसे आयु में कुछ छुपा हुआ है।
वही आयु जो ब्यूटी पार्लर से जा कर मेकअप कर के आई थी क्योंकि उसे सुंदर दिखना था जय के सामने आने के लिए क्योंकि वह चाहती थी कि जैसे ही जय उसे देखे तो उस की खूबसूरती में खो जाए।
वही आयु जिसे पता था कि वह खूबसूरत लग रही है इसलिए वीर की हरकत देख कर मुंह बना कर कहती है !
" ये कैसी बंदर जैसी हरकत कर रहे हो। पहले क्या तुम ने मेरी तरह सुंदर और खूबसूरत लड़की नहीं देखी है क्या हम्मम! I know मुझे पता है कि मैं इस वक्त कुछ जायदा ही खूबसूरत लग रही हूं।"
"बात तो तुम सही बोल रही हो लेकिन पहले मेरी बात का जवाब दो। प्लीज मुझे तुम से कुछ जनना हे जो मेरे लिए नहीं इस वक्त दुनिया के हर लड़के के लिए जरूरी है और ये समझ लो कि जिंदगी का सवाल है जिस का जवाब मुझे तुम ही दे सकती हो आयु।"
वीर ने बहुत ही सीरियस में आयु से पूछा।
आयु थोड़ी हैरान थी लेकिन तभी हां मैं सर हिला देती है।
जिस से वीर आयु के गाल पर हाथ रख कर देता है जिसे आयु कन्फ्यूज्ड हो जाती हैं लेकिन तभी वीर उस के चहरे से हाथ हटा कर अपने हाथ में लगे हुए पाउडर को देख कर आयु से ब्यूटी पार्लर की तरफ इशारा करते हुए कहता है!
" क्या ये वही स्कैम है जहां पर ये लोग तुम्हारी जैसी चुड़ैल को भी आंख झपकते हुए एक परी बना देते हैं।"
ये कह कर वीर जोर जोर से हंसने लगा जिसे देख कर आयु को गुस्सा आ रहा था क्युकी वो उस का मज़ाक उड़ा रहा था।
इसलिए आयु अपने हाथ की मुट्ठी को कस कर बंद कर के वीर के पेट पर जोर से मुक्का मार कर उस की हंसी को रोक देती है।
ओर अपनी बंद मुट्ठी को वीर को दिखा कर उस पर हल्का सा फूंक मार देती है।
जिस से वही वीर की हालत खराब थी क्योंकि आयु ने उस के पेट पर मार कर उस हालत टाइट कर दी थी इसलिए अब वीर कुछ नहीं कहता है बस अपना पेट पकड़ कर बाइक पर पीछे बैठ जाता है जहां अब आयु वीर के फैशनेबल गोगल को उस के कॉलर से निकाल कर अपनी आंखे में चढ़ा कर बाइक पर आगे बैठ कर बाइक को स्टार्ट कर देती है।
रात के समय
आयु अपने रूम मे पिलो को अपनी गोद से पकड़ कर बैठी हुई थी। जय से मिल ने के लिए काफी एक्साइटेड थी। ओर अभी जय के बारे मे सोच रही थी जो जल्द ही आने वाला था।
तभी उस के रूम में दिशा पानी का जग ले कर आती है और आयु को देख कर समझ जाती है कि वह इस वक्त क्या सोच रही है।इसलिए दिशा पानी का जग को उस के टेबल पर रख कर आयु के पास बैठ कर प्यार से आयु से कहती हे ````" क्या हुआ अभी तक सोई नहीं?"
"मम्मा! आप को पता है मै आज पार्लर भी गई थी ताकि जब जय मुझे देखे तो मैं सुंदर लगूं।" कहते हुए आयु दिशा की गोद में सर रख कर आराम से लेट गई जो अब प्यार से उस के सर पे हाथ फेर रही थी।
क्योंकि दिशा जानती थी कि आयु के मन में ओर दिल में जय के लिए क्या एहसास है।क्योंकि वो खुद ऐसा चाहती थी कि आयु उस के घर की बहु बने।
इसलिए वो अब जल्द ही जय के आने का इंतजार कर रही थी कि जैसे ही जय वापिस आ जाएगा तो वह आयु ओर जय की शादी करा देगी।
आयु ओर दिशा का प्यार और ममता का रिश्ता अब तक बहुत गहरा ओर प्यार हो गया था। इसलिए दोनो मां बेटी से जायदा एक दूसरी की बेस्ट फ्रेंड बन गई थी और दोनो एक दूसरे से हर बात को समझती थी।
दिशा आयु की बात सुन कर मुस्करा कर आयु के सर पे हाथ फेरते हुए मुस्करा कर बोली ```" हम्मम तो तुम ने जय को अपना बनाने के लिए उसे अपने खूबसूरती से इंप्रेस करने का प्लान बना रही हो। बट आयु तुम जानती हो न, जय कैसा हे।"
"मुझे अच्छे से पता है कि वह कैसे हे? तभी तो जो चीज मेरे पास है, उसे ही आप के बेटे को इंप्रेस कर सकती हूं। क्योंकि मुझे ओर कुछ करना नहीं आता है। "आयु ने मुंह बना कर कहा।
दिशा हंसते हुए बोली !
" आयु बच्चा तुम्हे अब कुछ करने की जरूरत नहीं है, क्युकी तुम्हे पता है ना मैं तुम्हारी शादी जय से करा दूंगी तो जय सिर्फ तुम्हारा है। कोई भी तुम्हे उस से अलग नहीं कर सकेगा।"
वही ये सुन कर आयु के गाल शर्म से लाल होने लगे थे जिसे देख कर दिशा हंसने लगी क्योंकि ये पहली बार नहीं था कि आयु ये बात सुन कर पहली बार शर्मा रही हो, दिशा जब भी शादी की बात करती थी, आयु के गाल शर्म से लाल हो जाते थे।
दिशा आयु के माथे को चूम कर प्यार से कहती हैं। "अच्छा अब तुम ऐसे शर्माना छोड़ो और मेरे बेटे के बारे में सोच कर उस के साथ शादी के बारे में सपने सोचो।जो जल्द ही सच हो जाएंगे।" ये कह कर दिशा हंसते हुए वहां से चली जाती है।
वही अब आयु जो शर्म से अपने चेहरे को मिरर में देख कर खुद से कहती है !
" मम्मा जब भी हमारी शादी की बात करती है, पता नहीं मेरे गाल लाल क्यों हो जाते हैं।"
वही दूसरी तरफ
लंदन में ```
एक क्लब में
एक लड़का जो देखने में किसी हॉलीवुड स्टार की तरह हैंडसम जिस की हॉट बॉडी उस की ब्ल्यू जींस और ब्लैक कलर की शर्ट में तन कर उभर कर अच्छे से नजर आ रही थी।
उस की हेज़ल आईज इस वक्त कातिल लग रही थी। जो अब गुस्से में चल कर एक क्लब के अंदर एक टेबल पर बैठ कर ड्रिंक पी रहा था।आस पास की लड़किया उसे देख कर उस की तरफ अपने आप को अट्रैक्ट होने से रोक नहीं पा रही थी।
इसलिए एक लड़की बड़ी अदाओं के साथ चलते हुए उस लड़के के पास आकर उस के बगल में आ कर बैठ जाती है।ओर उसे अपने हाथो से ड्रिंक ऑफर कर रही थी। वो लड़का उस लड़की को इग्नोर कर देता है।
वह लड़की उस के शोल्डर पर हाथ रखने लगी थी कि तभी वहां पर एक ओर लड़की अपनी हाई हिल्स पहने हुए आती हैं जो देखने में काफी खूबसूरत थी।
ओर वो खूबसूरत लड़की उस लड़के के साथ बैठी हुई उस लड़की का हाथ पकड़ कर उस से दूर करती है। और गुस्से में जोर से उस लड़की के गाल में अपने हाथ से एक थप्पड़ जड़ कर दांत पीसते हुए कहती है ।
" तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मेरे जय को हाथ लगाने की। He is mine ! जय मल्होत्रा सिर्फ रात्रि का हे।"
To be continue ------ 📖
Please Like And Comment
Author KT Girl
Thank you