शुभ दीपावली

 

मेरे फौजी भाईयों, प्रेमपगी पाती लिखूं स्नेह से,
भेजूं दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दिल से, 
जीवन आपका सुखमय रहें, खिले खुशियां अनगिन,
जीवन डगर रहें तेजोमय, दीपावली दीप आलोक से।।

आप स्वस्थ रहे, दीर्घायु रहे, करते प्रभु से प्रार्थना,
आपको हमारी उम्र लग जाये, करते हैं हम अर्चना,
ललकार सुन थरथराये दुश्मन, मिटे उसका नामोनिशान, 
माँ भारती के वीर सपूत आप, निडर, सजग जवान।।

दीपावली की अशेष शुभकामनायें, प्रेषित  हृदयतल से,
खुशियां ही खुशियां मिले आपको, परम प्रभु कृपा से,
आशीष, आशीर्वाद  कवच कुंडल करे आपकी सुरक्षा,
जुग जुग जियो माँ भारती के लाल, भरे झोली दुआओं से।।

आपकी ही सजगता से राष्ट्र हमारा, हम सुरक्षित हैं,
आपके पराक्रम से चैन, सुकून, आनंद पुष्प सजे हैं,
सादर धन्यवाद, शुकराना अदा करते हैं हम तहेदिल से, 
आपके बलिदान से गूंजित भारत माता का विजयगान हैं।।  

स्वरचित  मौलिक  रचना 
चंचल जैन
मुंबई,  महाराष्ट्र

इस पर लोग क्या कह रहे हैं