शीर्षक: नारी का सम्मान
हमारे समाज में अक्सर महिलाओं को कमजोर समझ लिया जाता है, लेकिन यह सच नहीं है। महिलाएँ हमेशा से बहुत मजबूत और साहसी रही हैं। इस संसार में हर व्यक्ति को जन्म देने वाली भी एक महिला ही होती है, इसलिए नारी का स्थान बहुत ऊँचा है।
महिलाएँ घर भी संभालती हैं और जरूरत पड़े तो बाहर काम करके परिवार का सहारा भी बनती हैं। फिर भी कई लोग आज भी यह सोचते हैं कि महिलाएँ सिर्फ घर संभालने के लिए होती हैं, जो कि बिल्कुल गलत सोच है।
अगर समाज में पुरुष और महिला को समान सम्मान मिले, तो हमारा समाज और भी सुंदर और बेहतर बन सकता है। हमें यह समझना चाहिए कि नारी सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि बहन, बेटी, माँ और पत्नी के रूप में हर परिवार की ताकत होती है।
जिस तरह हम देवी माँ की पूजा करते हैं, उसी तरह हमें हर महिला का भी सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अवसर देना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने में उनका साथ देना चाहिए।
नारी के बिना यह संसार अधूरा है, इसलिए हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह महिलाओं का सम्मान करे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे।