शीर्षक : देश...
देश के नीति-निर्धारक ले,
समय-समय पर निर्णय महान!
राष्ट्र-अभ्युदय अहम् लक्ष्य ले,
बढ़ायें आन-बान-शान!
'मूरत छोटी, किरत बड़ी',
लाल बहादूर शास्त्री पंतप्रधान!
सप्ताह में एक उपवास निर्णय,
पर्याय बना राष्ट्र-स्वाभिमान!
अटल इरादों का स्वामी अटल,
कर गया अद्भुत कमाल!
पोखरण में 'बुद्ध हर्षाये',
देश परमाणु शक्ति से मालामाल!
भारत का मुकुटमणि जम्मू-कश्मीर!
आर्टिकल 370 से हुआ मुक्त!
कठोर निर्णय क्षमता से चायवाला,
हुआ आत्मविश्वास से प्रयुक्त!
सही समय, सही निर्णय, सिद्धि-यन्त्र,
दूरदृष्टि मुखिया की समृद्धि का मन्त्र!
त्याग, समर्पण में नीलकंठ का वास,
विष पिए स्वयं जगत-कल्याण-आस!
स्वरचित तथा मौलिक,
कुसुम अशोक सुराणा, मुम्बई, महाराष्ट्र |