विश्व विजेता बेटियों को बहुत-बहुत बधाई।
बधाई हो..बधाई..
जीत का जश्न मनाओ,
बांटो भर-भर बधाइयां।
माँ भारती की दुलारियों ने,
भाल तिलक हैं सजाया।।
बेशकीमती है मुकुट मणि,
परम शक्ति का एहसास।
हौसले से ली ऊँची उडान,
दमक रहा हैं आत्मविश्वास।।
जिद, जुनून से सुयश पाया,
गूँजे भारत माता जयकारा।
कुशल खिलाडी का जलवा,
जय गान करें जग सारा।।
गर्वित हैं हम, अभिमान हमें है,
वीरांगनाओं का आभार कहें।
लक्ष्य भेदी सक्षम हैं बेटियां,
दमकती दीप-ज्योति प्रदीप रहें।।
स्वरचित मौलिक रचना
चंचल जैन
मुंबई, महाराष्ट्