सावन का महीना है ये.......... हरियाली,बाग,फूल और उपवन का महीना
बरसे फुहार मेघ और पवन का महीना 
भक्ति भाव में भी डूबे दिन सभी इसके
सावन का महीना है ये सावन का महीना

भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे लोग
कांवर व जल का खूब हो रहा यहां प्रयोग
भगवान के प्रति है समर्पण का महीना 
सावन का महीना है ये सावन का महीना

इस महीने में बड़ा उमंग रहता है
इस महीने का अलग ही रंग रहता है
हरी चूड़ियों के है चलन का महीना
सावन का महीना है ये सावन का महीना

बारिश की बूंदें पड़ती हैं जब किसी तन पर
मन उसका नाच उठता है पल में झूम कर
शीतल,सरल और सबके मन का महीना
सावन का महीना है ये सावन का महीना

शुरुआत से ही होती है इस माह की चाहत
उमस भगाए ग्रीष्म से भी देता है राहत
सबको प्रिय लगता ये जन-जन का महीना
सावन का महीना है ये सावन का महीना


विक्रम कुमार 

द्वारा Vikram Kumar
Shared25 Jun 2025
Start 25 Jun 2025
End 25 Jun 2030
इस पर लोग क्या कह रहे हैं