होली की रंगारंग शुभकामनायें।
हरदिल रंग उमंग बरसाये होली,
फूलों की खुशबू, सजाये रंगोली।।
स्नेह प्रेम की रिमझिम रस धारा,
रंगरंगीले फागण ऋतु का झंकारा।।
मिटाओ बैर, द्वेष, अहंकार मन से,
मिले रंगोत्सव में मुक्ति भेदभाव से।।
खुलकर हंसो, जिओ जिंदगी शान से,
रखना दूरी अनहद लोभ, लालच से।।
मिटे कटुता, सुरमई हो जीवन राग।
उड़े उड़े अबीर, गुलाल, हिय अनुराग।।
चंचल जैन