नियति का चक्र
नियति का चक्र
Miraculous की उत्पत्ति और विनाश 
बहुत साल पहले… जब सतयुग था। दूर, घने जंगलों के
बीच एक ऐसा स्थान है ,जहाँ आम इंसान का पहुँचना असंभव है। वहीं रहते है ऋषि-मुनि, जो वर्षों तक
कठोर साधना करते है। अपनी तपस्या से उन्होंने
असीम जादुई शक्तियाँ प्राप्त कीं और उन्हीं शक्तियों से उन्होंने बनाए Miraculous। हर Miraculous के साथ जुड़ा है एक रहस्यमयी प्राणी— Quami। छोटा सा, लेकिन असीम शक्तियों से भरा। जब कोई इंसान Miraculous पहनता, तो Quami बाहर आता और उसे अद्भुत शक्तियाँ प्रदान करता।लेकिन यह शक्ति दो धार वाली तलवार है। अगर Miraculous किसी गलत इंसान के हाथ लग जाए, तो वही शक्ति पूरी धरती के लिए भयानक विनाश बन सकती है।
🐞 Miraculous में दो सबसे शक्तिशाली है—
   BugGirl का Bracelet 
   CatBoy की Watch
अगर इन दोनों को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो कोई भी इच्छा पूरी की जा सकती है।लेकिन कीमत भी उतनी ही भारी है—"जब कुछ प्राप्त होता है, तो बदले में कुछ छिन भी जाता है।" इसी कारण इस शक्ति को धरती के लिए अत्यंत खतरनाक माना गया। विनाश की शुरुआत हो चुकी है कुछ बुरे लोग— जो असल में चिंगिस्तान के जासूस है— उस पवित्र स्थान तक पहुँच आए। उन्होंने हर तरफ़ खोज की, लेकिन कुछ नहीं मिला। क्रोध में आकर उन्होंने पूरे क्षेत्र में बम विस्फोट कर दिए। चारों ओर तबाही मच गई। एकमात्र जीवित व्यक्ति इस विनाश से बचे। सिर्फ मास्टर फू बचे।मास्टर फू अपनी जान बचाने के लिए वह वहाँ से भागे। भागते समय उन्होंने अपने साथ कुछ Miraculous और एक रहस्यमयी किताब ले ली, लेकिन दुर्भाग्यवश—
Peacock Miraculous
Butterfly Miraculous
और वह किताब उनसे कहीं गिरकर खो गई।
यहीं से दुनिया पर सबसे बड़े खतरे की छाया मंडराने लगा… कलयुग की आहट होने लगी।
समय बीत रहा है… और कलयुग आने वाला है मास्टर फू जानते है— अब उन्हें ऐसे लोगों की तलाश करनी होगी जो—निडर हों,ईमानदार हों,स्वार्थ से दूर हों
और दूसरों की रक्षा के लिए अपनी जान भी दाँव पर लगा सकें दस साल की तलाश कलयुग पूरी तरह फैल चुका है। दुनिया बदल चुकी है— लोगों के दिलों में लालच बढ़ता जा रहा है, एक दूसरे पर भरोसा कम हो रहा है। लेकिन मास्टर फू का संकल्प नहीं बदला। एक जादुई छड़ी की मदद से वह ऐसे लोगों की पहचान कर रहे है। जो BugGirl और CatBoy बनने के योग्य हो।
अंधेरी रात, मास्टर फू अकेले बैठे आकाश की ओर देख रहे है।उन्होंने खुद से पूछा "क्या इस युग में अब कोई अच्छा हदय वाला इंसान बाकी नहीं बचा?" 
तभी उनकी जादुई छड़ी चमक उठी। हवा अचानक भारी हो गई। चारों ओर अजीब सी गूँज फैल गई। छड़ी से एक रहस्यमयी संकेत निकला—
Peacock Miraculous और Butterfly Miraculous किसी बुरे इंसान के हाथ लग चुके है
मास्टर फू के चेहरे का रंग उड़ गया। उन्होंने गंभीर स्वर में कहा।"अब देर करना विनाश को न्योता देना होगा कुछ दिन बाद भगवंतपुर गाँव — एक छोटा-सा, शांत और हरा-भरा गाँव है। सुबह से ही गाँव में रौनक थी। ढोल-नगाड़ों की आवाज़, गीत-संगीत, और हर चेहरे पर मुस्कान है आज गाँव के एक घर में शादी की तैयारी हो रही है।घर में हर कोई खुश है … सिवाय अनाया के।, अनाया की आँखों में डर और उलझन।वह मन-ही-मन दोहराती रही। "मैं यह शादी नहीं करना चाहती…" अचानक रात के समय जब पूरा घर सो चुका था, अनाया की आँख खुल गई। उसे ऐसा लगा जैसे किसी ने धीरे से उसका नाम पुकारा हो।“अनाया डरते-डरते वह छत पर चली गई उसे फिर से आवाज सुनाई पड़ी वह घबराकर पलटी। अनाया ने देखा एक बूढ़ा आदमी खड़ा है।🧙‍♂️ मास्टर फू ही वो आदमी है“ अनाया ने पूछा तुम कौन हो? मेरे घर में कैसे
आए?”बूढ़े आदमी ने शांत स्वर में कहा—“डरो मत, अनाया। मेरा नाम फू है। और मैं बहुत सालों से तुम्हें ढूँढ रहा था।”फिर मास्टर फू ने Miraculous, Quami और आने वाले बड़े खतरे के बारे में बताया— और कहा तुम्हे बीते समय मे जाकर
दोनो Miraculous को वापस लाना होगा ✨
जब तुम बीते समय मे छेडछाड करोगी तो यह भविष्य अपने आप ही बदल जाएगा लेकिन बीते समय मे जब जाओगी तो तुम्हे अब तक का कुछ भी याद नही होगा क्या तुम्हे स्वीकार है किस्मत का फैसला अनाया की आँखों में खुशी चमक उठी। 
"तो इसका मतलब… मेरा भविष्य बदल सकता है? और मैं फिर से स्कूल जा पाऊँगी?"
फिर वह खुशी से उछल पड़ी—
Hurray!" 🎉
उसे नहीं पता था कि यह खुशी उसे एक ऐसी राह पर ले जा रही है, जहाँ उसे एक असाधारण जिंदगी मिलने वाली है 

    द्वारा Akshu Agnihotri
    Shared08 Mar 2026
    Start07 Mar 2026
    End07 Mar 2031
    इस पर लोग क्या कह रहे हैं