Only In Your Arms 2
Only In Your Arms 2

Only in Your Arms
Chapter - 2
Ab Aage ------
जय आयु को लेकर इस वक्त स्कूल डिस्पेंसिव में ले कर आया था और खुद अपने हाथों में आयु के ज़ख्म को साफ करते हुए उस पर दवाई लगा रहा था जिसे आयु मुस्करा कर देख रही थीं। जय का चेहरा उस समय आयु की आंखो में ऐसा बस गया कि पता नहीं चला कि कब बीस साल हो गए।

अब बीस साल बाद मल्होत्रा पैलेस के अंदर
विक्रम हॉल पर बैठे हुए अपने बालो पर कलर लगा कर अपने हल्के से सफेद बालो को डाई कर रहे थे।जिसे देख कर सामने बैठी हुई दिशा जो न्यूज़ पेपर को रीड कर रही थी जिसे दिशा न्यूज़ पेपर को अपने चहरे से हटा कर विक्रम जी से कहती हैं।

" विक्रम तुम मान क्यों नहीं लेते हो, तुम अब बुड्ढे हो गए हो इसलिए अपने सर पर सफेद बालों को छुपाने के लिए डाई कर रहे हो।"


वही ये सुन कर विक्रम अपने हाथ में पकड़े हुए हेयर ब्रश को साइड में रख कर कुछ कहते तभी एक 20 साल की खूबसूरत लड़की सूट सलवार पहन कर अपने कमर से नीचे तक खुले हुए बिखरे हुए बालो को लहराते हुए अपने पेरो पर पायल के शोर करते हुए भाग कर आती है और सीधा आ कर विक्रम के पास बैठ कर दिशा से कहती हैं ।
" मम्मा आप मेरे इतने हैंडसम डेड को कैसे बुड्ढा बोल सकती है। मेरे डेड तो बहुत ज्यादा हैंडसम हैं। ओर मेरे कॉलेज में सभी लड़किया अपने गुड्स लुक पर मरती है।"

वही ये सुन कर विक्रम अब उस लड़की को अपने हाथों से हेयर ब्रश को पकड़ा देता है जिस से वह लड़की विक्रम के बालो को खुद डाई करने लगी।तभी विक्रम दिशा को चिढ़ा कर उसे कहता है!
" देखा मेरी प्यारी सी प्रिंसेस ने क्या कहा कि मै कितना ज्यादा हैंडसम हूं। लड़किया आज भी मेरी दीवानी है। इनफेक्ट मरती हैं!"

वही ये सुन कर दिशा घूर कर विक्रम को देख कर कहती है!
" अच्छा मरती हैं तो तुम भी जहर खा लो।

वही ये सुन कर विक्रम हैरानी से उसे देखने लगा तभी दिशा ने आगे कहा!
जब से तुम इस के कॉलेज गए हो देख रही हूं कुछ जायदा ही उड़ रहे हों।"
ओर ये कह कर दिशा उस लड़की को देख कर कहती है !
"ओर तुम आयु, अपने डेड के साथ देना बंद करो। ओर क्या हाल बना रखा हुआ हे तुम ने, जाओ कॉलेज के लिए रेडी हो कर आओ।"

आयु जो अब पूरी बीस साल की हो चुकी थी और साथ ही बेहद खूबसूरत और प्यारी।
आयु अब कॉलेज में लास्ट ईयर में थी। आयु जिस ने विक्रम के बालो को अच्छे से डाई कर दिया था अब वह हेयर ब्रश को रख कर!
दिशा की बात सुन कर जल्दी से आयु दिशा के गाल पर किस करते हुए बोली!
" मेरी प्यारी सी सुंदर मम्मा! आप सुबह सुबह अपना बीपी क्या बड़ा रही है। अच्छा अब आप गुस्सा छोड़िए। मैं अभी जल्दी से रेड्डी हो कर आती हूं !

ये कह कर आयु खुले बाल को लहराती हुई अपने पेरो पर पहनी हुई पायल की छन छन के शोर के साथ वहां से सीढ़ियों पर से भागते हुए अपने रूम की तरफ ऊपर जाने लगी थी कि तभी एक दम से भागते हुए आयु का पैर सिलिप हो जाता है और वो एक दम से गिर ने लगी और गिरने के डर से आयु कस कर अपनी आंखे बंद कर देती है।

लेकिन उसे एहसास होता है कि वह गिरी नहीं इसलिए आयु धीरे से अपनी आंखे खोलती है और इधर उधर देख कर खुद को देखती है कि वो हवा में हैं तभी उसे अपनी कमर पर दो मजबूत हाथो का स्पर्श महसूस होता है जिस से आयु अपना चेहरा उपर करते हुए देखती हैं तो उस के चेहरे के बेहद करीब एक हैंडसम लड़के का चेहरा था जो उसे बड़े प्यार से अपनी बाहों में थामे हुए देख कर मुस्करा रहा था।

वही अब उसे देख आयु की काली काली आंखे बड़ी बड़ी हो जाती है। क्योंकि वह लड़का अपने चेहरे को झुका के आयु के करीब हो होते हुए उस के होठों को छूने लगा था।



वही अब जैसे ही उस लड़के के होठ आयु के होठों को छू पाते तभी आयु एक दम से अपने चेहरे को अपने दोनो हाथों से कवर कर लेती है।
ओर अपने चेहरा टेड़ा करते हुए बोली!
" वीर क्या कर रहे हो तुम!"

वही वीर जिस ने अपनी बाहों मे आयु को थामा हुआ था वो आयु की हरकत ओर बात सुन कर अपने होठों पर टेढ़ी सी डेविल स्माइल करते हुए कहता है
" हे बेबी don't hide your candy lips,वैसे भी एक दिन इन पर सिर्फ मेरा हक है, तो अभी एक बार टच तो करने दो। "


"अबे सड़े हुए करेले बकवास बंद करो अपनी! ओर छोड़ो मुझे, वरना तेरे सारे बाल नोच कर तुम्हे पूरा गंजा कर दूंगी। फिर सोच लेना शादी के बाद तेरी बीवी तुझे टकलू कहेगी।"
आयु ने अपने चहरे को वैसे ही कवर करते हुए काफी इरीटेट होते हुए कहा।

लेकिन तभी से धड़ाम की आवाज के साथ नीचे फर्श पर गिर जाती है और एक दम से अपनी कमर पर हाथ रख कर फर्श पर लेट कर वीर को देखती है । जिस ने उसे छोड़ कर नीचे गिरा दिया था और अभी
उसे देख कर हंसते हुए जीभ दिखा कर कहता है!
" मोटी चुड़ैल! मजा आया, नेस्ट टाइम से मुझ से रिस्पेक्ट से बात करना वरना ओर मुझे गंजा करने से पहले ये याद कर लेना की मै तुझे भी टकली कर सकता हूं।"

कुछ देर बाद
आयु जो रेडी हो गई थी उस ने रेड कलर की शॉर्ट कुर्ती ओर उस के साथ ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी और अपने कमर से नीचे खुले हुए लंबे बाल जो थोड़े से घुंघराले थे उसे आयु ने बस हल्का सा कल्चर किया हुआ था।
आयु खुद को मिरर में देख कर मुस्करा कर देख कर खुद की ही नजर उतार कर कहती है!

" हाय मेरी जान, तू कितनी जायदा प्यारी और सुंदर लग रही है।बस अब एक बार इस सुंदरी की खूबसूरती पर मेरे जय की नजर पढ़ जाय। ओर मुझे प्यार से कहे आयु जितना प्यार तुम मुझे करती हो उतना ही मैं तुम्हे करता हूं।"

ये कह कर आयु मिरर में देख कर खुद को देख कर शर्माने लगती है। लेकिन तभी फिर गहरी सांस लेते हुए खुद से कहती हैं !
" पर उस के लिए जय को लंदन से वापिस आना होगा। पता नहीं जय कब वापिस आएगा। ओर मै उसे अपनी दिल की बात कह पाऊंगी कि ..आई ल ...."


आगे आयु बोल पाती तभी उस के कानो में दिशा की आवाज सुनाई देती है जो उसे बुला रही थी।
जिस की आवाज सुन कर आयु बोली!
" हमेशा मेरी बात अधूरी रह जाती है। बस मेरा पहला प्यार अधूरा न रहें।"

ये कह कर आयु टेबल पर रखा हुआ अपना कॉलेज बेग को कंधे पर टांग कर रूम से बाहर आ जाती है और हाल में बैठे हुए दिशा को देखती है!जो हॉल पर बैठे हुए विक्रम जी से बात कर रही थी।
आयु हॉल पर आती हैं और दिशा को कहती हैं!
" मम्मा आप बुला रही थी।"

"हां बच्चा! क्योंकि मुझे तुम्हे ये बताना था कि जय लंदन से वापिस लौट रहा है !
उस ने अभी कुछ देर पहले मुझे कॉल किया है। फाइनली मेरा बड़ा बेटा पूरे पांच साल बाद घर वापस आ रहा है। मैं बहुत जायदा खुश हूं।"दिशा ने खुश होते हुए आयु से कहा, क्युकी जय पिछले पांच सालो से लन्दन में रह कर अपनी स्टडी को कंप्लीट कर के वहां पर अपना बिजनेस कर रहा था जो उस ने खुद के बलबूते पर खड़ा कर के उसे कुछ ही समय में कामयाब कर दिया था और आज की डेट पर उस का बिजनेस पूरे वर्ड में फैल गया था। जिस का नाम आज कल हर कोई जनता था।


वही अब जय के आने वाली बात जान कर आयु के चेहरे पे मुस्कान आ जाती हैं।तभी विक्रम जी आयु के पास आकर कहते हैं!
" आयु तुम्हारी मम्मा तुम्हे ये कहना चाहती है कि शाम को कॉलेज से जल्दी घर आ जाना है।"

वही ये सुन कर आयु हां मैं सर हिला देती है तभी वीर सीढ़ियों की रेलिंग पर बैठ कर ऊपर से फिसल कर आराम से उन सभी के पास आता है और अब उसे भी पता चल गया था जय के बारे में इसलिए वो आयु का हाथ पकड़ कर उसे अपने साथ जबरदस्ती घर से बाहर ले जाते हुए दिशा ओर विक्रम से कहता है!

" डॉन्ट वरी मॉम, मै ओर आयु दोनों कॉलेज से जल्दी आने की कोशिश करेंगे। बट अभी हम दोनो को कॉलेज के लिए लेट हो रहा है तो हम बाद में मिलते हैं "बाय मॉम बाय डेड!"

वही अब विक्रम जी आयु ओर वीर को जाते हुए देख दिशा से हंसते हुए कहता है!

" मुझे नहीं लगता है कि ये वीर कभी आयु की शादी भी होने देगा।"
वही ये सुन कर दिशा विक्रम को बुरी तरह से घूरने लगी।
वही आयु भी वीर को घूर रही थीं जो अपनी बाईक पर बैठ कर बाइक स्टार्ट करते हुए उसे अपने पीछे बैठने के लिए बोल रहा था।जिसे देख कर आयु वीर को अपने बेग से मारते हुए बोली।
" साले तेरी प्रॉब्लम क्या है, मुझे ब्रेकफास्ट तक नहीं करने दिया और अब मुझे भूखे पेट कॉलेज ले कर जा रहा है। तुझे पता है ना मुझ से भूखे पेट नहीं रहा जाता है। तू सच में मेरा दुश्मन है। "

"अबे मोटी तो मार क्यों रही हैं, क्या चाहती है कि मेरी होने बीवी शादी से पहले बेवा हो जाय। माफ कर दे, अब प्लीज जल्दी से आ कर बैठ जा कॉलेज जा कर तुझे सब से पहले कैंटीन में ले जाऊंगा वहां जो ठूंसना होंगा ठूस लियो।"
वीर ने उस का बेग पकड़ कर हांफते हुए हार मानते हुए कहा क्युकी आयु ने बेग से उसे जो बुरी तरह से मारा था।

वही अब वीर की बात सुन कर आयु वीर से अपना बैग छीन कर उसे घूर कर मुंह बना कर अब चुपचाप बाइक पर वीर के पीछे बैठ जाती है। जिस से वीर के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वो बाइक स्टार्ट कर देता है।लेकिन वही अब आयु जय के बारे में कुछ सोच कर मुस्कुराने लगी।


Author KT Girl 🦋


To be continue ------ 📖
Please Like And Comment
Thank you





    द्वारा KT Girl
    Shared01 Jan 2025
    Start01 Jan 2025
    End01 Jan 2030
    इस पर लोग क्या कह रहे हैं