*परिश्रम के परिणाम*
*परिश्रम के परिणाम*
न थकान, न परेशान
लगातार करना है काम
न दिन देखे, न रात
सोचो और करो मन की बात,
पहचान हमेशा तभी बनेगी
जब मेहनत भरपूर होगी,
चाहे मन कुछ भी कहे
न करना तुम आराम,
लगातार करना है काम...
मन से ही सब कुछ है
इसके बिना जीवन तुच्छ है,
जिसका मन पर काबू है
वह दुनिया का शेर है,
राजा बनना नहीं आसान
बनना है तो न करो विश्राम,
लगातार करना है काम...
जब सूरज की पहली किरण
धरती को छुए विकिरण,
तब तक तुम्हें करना होगा
अपने लक्ष्य से लड़ना होगा,
देगी सूरज की किरण तुम्हे
वो एक नया उजियारा,
जिसे बनाकर तुमने रखा था
जीवन का उद्देश्य निराला,
तब प्रत्येक किरण तुम्हे कहेगी
क्या तुम मेरी दोस्त बनोगी,
तब मिलेगा ऊर्जा का नया भण्डार
जिससे बिखरेगा तेरा यश अपार,
तब तेरा दिल यही कहेगा-
न कर तू आराम
करना है कुछ काम
लगातार करना है काम....
                    -कपिल तिवारी

    द्वारा Kapil Tiwari
    Shared14 Dec 2025
    Start13 Dec 2025
    End13 Dec 2030
    इस पर लोग क्या कह रहे हैं